Personal Blog of S.M.Masoom emphasis on Peace,Art & Culture

हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम की अहादीस (प्रवचन)

SHARE:

हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम की अहादीस (प्रवचन) हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम के वह प्रवचन जो उनकी ग़ैबते सुग़रा के समय उनसे प्राप्त हुए अपने प...

हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम की अहादीस (प्रवचन)
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम के वह प्रवचन जो उनकी ग़ैबते सुग़रा के समय उनसे प्राप्त हुए अपने प्रियः अध्ययन कर्ताओं की सेवा मे प्रस्तुत कर रहे हैँ।

नोट-- हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ग़ैबते सुग़रा की अवधि मे अपने विशवसनीय मित्रों व अपने मुख्य प्रतिनिधियों से भेंट करते थे। तथा उनको अपने अनुयाईयों के उत्थान व विकास के लिए विभिन्न सुझाव देते व उनकी कठिनाईयों का निवारण करते थे।

1-संदेश
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने अपने अनुयाईयों को संदेश दिया कि मैं तुम्हारे दैनिक जीवन के कार्यों से अचेत नही हूँ।और न ही तुम्हारी याद को भूल पाता हूँ। अगर ऐसा न होता तो विपत्तियाँ तुमको घेर लेती व शत्रु तुम्हारा सर्वनाश कर देते।

2- अप्रसन्नता
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि तुम्हे चाहिए कि प्रत्येक उस कार्य को करो जो तुमको हम से अधिक समीप करे। व प्रत्येक उस कार्य से दूर रहो जिससे हम अप्रसन्न हों या जिससे हम क्रोधित होंते हों।

3-अनुसरन
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि अल्लाह से डरो और हमारा अनुसरण करो।अपने कार्यों को हमारे ऊपर छोड़ दो य़ह हमारा उत्तरदायित्व है कि तुम को जिस प्रकार इस मार्ग पर लाये थे हम उसी प्रकार तुमको संतुषट करके ले चलेगें। अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए हमारी मुहब्बत के साथ हमारी ओर बढ़ो।

4- अल्लाह का संकल्प
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि अल्लाह ने यह संकल्प कर लिया है कि हक़ अपने अन्तिम चरण तक सफलता प्राप्त करे व बातिल का विनाश हो। और मैंने जो कहा है वह इस बात पर साक्षी है।

5-संसार की रचना
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि अल्लाह ने संसार को व्यर्थ मे नही रचा है और प्रजा को स्वतन्त्र नही छोड़ा है। अपितु अल्लाह ने संसार को अपनी शक्ति से रचा है और उसने मनुष्य को आँख कान दिल व बुद्धि प्रदान की है।और इसके बाद डराने वाले व खुश खबरी देने वाले पैगम्बरो को उनकी ओर भेजा। ताकि वह अल्लाह की अज्ञा पालन का निर्देश दें व उसकी अवज्ञा से रोकें। तथा उनमे जो व्यक्ति अल्लाह के आदेशों के बारे मे नही जानते उनको अल्लाह के आदेशों के सम्बन्ध मे बताऐं।

6-बातिल की समाप्ति
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि अल्लाह जिस समय हमको बोलने की अज्ञा देगा उस समय हक़ प्रकट होगा व बातिल समाप्त हो जायेगा।

7-ज़हूर
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि अल्लाह की अज्ञा के बिना ज़हूर (प्रकट होना) नही होगा और वह भी एक लम्बे समय के बाद जब हृदय अपवित्र हो जायेंगे व पृथ्वी पर चारो ओर अत्याचार फैल जायेगा।

8-झूटा व्यक्ति
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि जान लो कि कुछ व्यक्ति शीघ्र ही मुझे देखने व मेरे प्रतिनिधि होने का दावा करेगें। परन्तु याद रखो कि सुफयानी के प्रकट होने व आसमानी अवाज़ के सुनने से पहले जो मुझे देखने का दावा करे वह झूटा है।

9-संसार का पतन
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि संसार का विनाश व पतन शीघ्र होने वाला है। मैं तुमको अल्लाह रसूल व अल्लाह की किताब पर क्रियान्वित होने व बातिल को समाप्त करने का संदेश देता हूँ।

10-मुहम्मद का सार रूप
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने स्वंय अपने बारे मे कहा कि मैं आदरनीय आदम अलैहिस्सलाम का शेष, आदरनीय नूह अलैहिस्सलाम का खज़ाना ,आदरनीय इब्राहीम का चुना हुआ व आदरनीय मुहम्मद का सार रूप हूँ। इन सब महान आत्माओं पर अल्लाह की रहमत हो।

11-शंकाओं का समापन
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि अत्याचारी यह समझते हैं कि अल्लाह की हुज्जत संसार से समाप्त हो गई है। अगर हम को बोलने की अज्ञा दी जाये तो हम उनकी समस्त शंकाओं को दूर कर देंगें।

12-छीँकना
आदरनीय इमाम महदी का नसीम नामी सेवक कहता है कि इमाम महदी ने मुझसे कहा कि क्या मैं तुझे छीँकने के बारे मे खुश खबरी दूँ ? मैंनें कहा कि जी। इमाम ने कहा कि अगर स्वंय छीँक आजाये तो व्यक्ति तीन दिन तक मृत्यु से सुरक्षित हो जाता है।

13-शैतान की नाक
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि नमाज़ के अतिरिक्त कोई चीज़ शैतान की नाक पृथवी पर नही रगड़वा सकती। अतः नमाज़ पढ़कर शैतान की नाक पृथ्वी पर रगड़ो।

14- अज्ञा के बिना
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि किसी की सम्पत्ति को उसकी अज्ञा के बिना प्रयोग करना हराम (निषिद्ध) है।

15-अल्लाह की शरण
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि मैं देखने के बाद अँधा होने से, मार्ग प्राप्ति के बाद मार्ग से भटकने से, अनुचित कार्य करने व उपद्रव मे घिरने से अल्लाह की शरण चाहता हूँ ।

16-हक़ हमारे साथ है
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि हक़ हमारे साथ है व हमारे बीच मे है। झूट बोलने वाले के अतिरिक्त कोई भी हमारी तरह यह नही कहेगा।

17-अल्लाह की इच्छा
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि मेरे ज़हूर (प्रकट होने) का समय अल्लाह की इच्छा पर है। व हर व्यक्ति कि मेरे प्रकट होने के समय को निश्चित करेगा व झूटा है।

18-अल्लाह
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि अल्लाह वह है जिसने शरीरों को उत्पन्न किया व जो जीविका प्रदान करता है। न वह शरीर रखता और न ही उसने किसी शरीर मे प्रवेश किया है। उसके समान कोई वस्तु नही है वह सुनने वाला व जानने वाला है।

19-अल्लाह हमारे साथ है
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि अल्लाह हमारे साथ है और हमे अल्लाह के अतिरिक्त किसी वस्तु की अवश्यक्ता नही है। हक़ हमारे साथ है अगर कोई हमारा साथ न दे तो इससे हमे कोई घबराहट न होगी।

20-वास्तविक ज्ञान
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि वास्तविक ज्ञान हमारा जानना है। काफ़िर का कुफ्र तुमको नुकसान नही पहुँचा सकता।

21- दर्शन का सौभाग्य
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि अगर हमारे शिया( अल्लाह उनको अपनी बन्दगी व अज्ञा पालन मे सफलता दे) अल्लाह को दिये हुए वचनों को पूरा करने पर एक जुट होते तो हमारे दर्शन का सौभाग्य शीघ्र प्राप्त कर लेते।

22-बुद्धि हीन अज्ञानी
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने मुहम्मद पुत्र अली पुत्र हिलाले करख़ी से कहा कि बुद्धि हीन अज्ञानी व ऐसे शियों ने जिनके इमान से मच्छर का पर अधिक शक्ति शाली है हमको दुखित किया है।

23-शुक्र का सजदा
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि शुक्र का सजदा अनिवार्य मुसतहब्बात मे से है।

24-दुआ का माँगना
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि वाजिब नमाज़ के बाद दुआ माँगने को मुस्तहब नमाज़ के बाद दुआ माँगने पर इसी प्रकार श्रेष्ठता है जैसे वाजिब को मुस्तहब पर श्रेष्ठता है।

25-कब्रो को सजदा करना
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि कब्रों को सजदा करना जायिज़ नही है।(अर्थात निषिद्ध है)

26- मानव सेवा
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि अपने आपको मानव सेवा के लिए समर्पित कर दो, अपने बैठने के लिए गृह द्वार को चुनो व मनुषयों की अवशक्ताओं की पूर्ति करो।

27- पृथ्वी की सुरक्षा
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि मेरे अस्तित्व से पृथ्वी वासीयों की इसी प्रकार सुरक्षा होती है जिस प्रकार सितारों से आकाश की सुरक्षा होती है।

28-कठिनाईयो का निवारण
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि समाजिक कठिनाईयों के निवारण हेतू हमारे कथनो का उल्लेख करने वालों से संम्पर्क स्थापित करो। क्योंकि वह मेरी ओर से तुम पर हुज्जत हैं व मैं अल्लाह की ओर से उन पर हुज्जत हूँ।

29-मानव लाभ
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि ग़ैबत के समय मे मुझ से इसी प्रकार मानव को लाभ पहुँचेगा जिस प्रकार सूर्य बादलों के पीछे छिपकर मानव को लाभान्वित करता है।

30-सूचनाऐं
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि आपकी समस्त सूचनाए हमारे ज्ञान मे हैं व आप लोगों की कोई भी सूचना हम से छिपी हुई नही है।

31- तुम्हारी भलाई
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि मेरे प्रकट होने की दुआऐं अधिकता के साथ किया करो क्योंकि इसी मे तुम्हारे लिए भलाई है।

32-अन्तिम वली
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि मैं अन्तिम वली हूँ। अल्लाह मेरे द्वारा मेरे परिवार व मेरे शियों से विपत्तियों को दूर करायेगा।

33-अल्लाह की हुज्जत
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि पृथ्वी अल्लाह की हुज्जत से रिक्त नही है। अल्लाह की हुज्जत प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप मे पृथ्वी पर है।

34-माल का खाना
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि जो हमारे माल(माले खुम्स इत्यादि) मे से कुछ खायेगा वह अपने पेट को आग से भरेगा, व अन्त मे नरकीय आग मे जलेगा।

35- पवित्र
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि हम तुम लोगों के माल को केवल इस लिए स्वीकार करते है कि तुम पवित्र हो जाओ।

36-लानत
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि जो हमारे माल से एक दिरहम (सोने का सिक्का)भी हराम कर के खायेगा, उस पर अल्लाह व समस्त फ़रिश्तों की लानत हो।

37-बैअत
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि मैं जब खरूज (किसी के विरूध उठ खड़ा होना) करूँगा तो किसी ताग़ूत( दुष्ट) की बैअत मेरी गर्दन मे न होगी।

38- ग़ैबत का कारण
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि ग़ैबत का कारण वही है जिसके लिए अल्लाह ने कहा है कि ऐ इमानदारों बहुत सी चीज़ों के बारे मे न पूछा करो क्योकि अगर उन्हे प्रकट कर दिया जाये तो वह तुम को बुरा लगेगा।

39- रिश्तेदारी
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि यह जान लो कि अल्लाह से किसी की कोई रिशतेदारी नही है।

40-ईश्वरेच्छा का केन्द्र
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने कहा कि हमारे हृदय ईश्वरेच्छा के केन्द्र हैं जब वह किसी बात को चाहता है तो हम भी चाहते हैं।

।।अल्लाहुम्मा सल्लि अला मुहम्मदिंव वा अलि मुहम्मद।।

COMMENTS


नाम

#amankapaigham,4,#avinash vachaspati,1,2020 alwida,1,२७ रजब,2,72 हूर,1,72 hoor,1,अंजना (गुडिया),1,अंधविश्वासी,1,अख्तर खान अकेला,1,अजगरा,1,अजय कुमार झा,1,अजादारी,2,अनवर जमाल,1,अनैतिक,3,अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस,1,अपर्णा त्रिपाठी "पलाश",1,अमन और शांति,2,अमन का पैगाम,66,अमित शर्मा,1,अयातुल्लाह सीस्तानी,1,अरुण चन्द्र रॉय,1,अलबेला खत्री,1,अश्लीलता,3,असंतुलन,4,अहलिबैत अलैहिमुस्सलाम,1,आंतिरक इच्छाओं,1,इंसान,1,इंसानियत,17,इमाम अली (अ.स),2,इमाम हुसैन,2,इस्मत जैदी,1,इस्लाम,16,ई रिक्शा,1,ईस्लाम छोडो आज़ादी कि राह मदद का वादा,1,एस एम् मासूम,3,एस.एम.मासूम,6,एहसान फरामोशी,7,ऑनर किलिंग,1,ओबामा,1,ओल्ड,1,कट्टरवादी,1,कर्बला,2,कविओं,1,कविता,2,कश्मीरी चाय,1,काबा और कर्बला,1,कुरान,6,कुरीतियों,1,कुसुमेश,1,केवल राम,1,कैंसर कारक रसायन और उनका खतरा,1,कोरोना,1,कौटुम्बिक व्यभिचार,1,खुशदीप सहगल,1,गाँधी,1,गिरिजेश कुमार,1,गुलाब,1,गोलगप्पे भारतीय स्ट्रीट फूड,1,चाय,1,चाय का मज़ा,1,चायप्रेमी,1,जागरूकता,1,जिन्न,1,जिहाद,6,जौनपुर,7,जौनपुर दिवाली,1,डा. रूपचन्द्र शाश्त्री “मयंक”,1,डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट,1,डॉ टी एस दराल,1,तारकेश्वर गिरी,1,तीन तलाक़,1,दरिंदगी,1,दानिश" भारती,1,दायरा अजमल,1,दिवाली,1,दीप पाण्डेय (विचार शून्य),1,दीपावली,1,देश भक्ति,4,दोषारोपण,2,दोहरे चरित्र,1,धर्म और राजनीति,1,धर्मदर्शन,1,धर्मपत्नी,1,धार्मिक,1,नरेन्द्र मोदी,1,नाईट क्लब,1,निर्मला कपिला,1,पकोड़ा,1,पड़ोसी,1,पत्नी से मित्रता,1,परिवार,1,पवन कुमार मिश्र,1,पश्चिमी सभ्यता,1,पूजा शर्मा,1,पूर्वांचल,1,पेंशन,1,पेंशन एक इस्लामी मशविरा,1,पॉलिटिक्स,1,पोर्न,2,प्रतापगढ़,2,प्रयागराज,1,फतवे,2,फ़ातिमा,2,फेसबुक,1,फ्रांस,1,बडबोले,4,बलात्कार,2,बाप,1,बिरयानी,1,बुराईयों,1,बुर्का,1,बुर्क़े,1,बेअसत,1,बेशर्मी मोर्चा,1,बॉय फ्रेंड,1,ब्रिटेन,1,ब्लॉगजगत,1,ब्लॉगर,2,ब्लोग्गेर्स की दुनिया,9,भारतीय संस्कृति,6,भ्रष्ट,1,भ्रष्टाचार,2,भ्रष्टाचार अन्धविश्वासो,1,मस्तिष्क,1,महिला अधिकार,1,महिला जगत,15,माँ,6,मानसिक विकृतियों,1,मीनाक्षी पन्त,1,मुंबई,1,मुकेश कुमार सिन्हा,1,मुफज्ज़रनगर,1,मुसलमान,1,मुहर्रम,5,मैं एक मुस्लमान हूँ ?,1,मैथली शरण गुप्त,1,मैराज ज़ैदी,1,युधिष्ठिर,1,यौन आकर्षण,1,यौन हिंसा,1,रचना बजाज,1,रज़िया राज़,1,रश्मि प्रभा,1,राजनीति,3,राजनीती,5,राजेन्द्र स्वर्णकार,1,रिश्ते नाते,1,रेखा श्रीवास्तव,1,लता हया,1,लविंग जिहाद,1,लालकृष्ण आडवाणी,1,लिव-इन-रिलेशनशिप,1,वंदे मातरम्,1,वंशावली,1,वहम,2,विकास,1,विवाह,2,विवेक रस्तोगी,1,वीणा श्रीवास्तव,1,वेबपोर्टल,1,शक,2,शक या वहम,6,शराब. ब्लू फिल्म,1,शादी या लिवइन रिलेशनशिप,1,शाहनवाज़ सिद्दीकी,1,शिखा वार्ष्णेय,1,शिशु,1,शीराज़ ऐ हिन्द,1,शेयर मार्केट,3,संगीता पुरी,1,संजय भास्कर,1,संपादकीय,7,संस्कार,1,सतीश सक्सेना,1,सदाचार,16,समलैंगिक,1,समस्याएं,1,समाज,9,समाज के दो चेहरे,18,समीर लाल ’समीर,1,सहिफा इ सज्जडिया,2,सामाजिक प्राणी,1,सामाजिक भय,1,सामाजिक मुद्दे,1,साम्‍प्रदायि‍क सद् भाव,1,सास ससुर,1,सिविल डिसओबिडियेन्स,1,सूफी दायरा अजमल,1,सेक्स,2,सेक्स एजुकेशन,1,सोशल मीडिया,2,स्वस्थतम की उत्तरजीविता,1,हज़रत अली,1,हरकीरत हीर,1,हरदीप राणा जी,1,हिंदी ब्लॉग जगत,1,हिजाब,2,हिन्दू,1,होली,1,allahabad,1,aman,2,amankapaigham,106,arvind vidrohi,2,Asia,1,asl islam,2,biryani,1,blog,4,blog jagat,26,blogger,10,bloggers,11,bold,1,Civil disobedience,1,culture,22,current affairs,5,Dayra Ajmal,1,Death,1,Dipawali,1,Diwali,1,dosti,2,dua,1,e richshaw,1,Editorial,212,education,1,facebook,4,fathers day,1,featured,21,festival,3,festivals,1,food,1,Hadith,1,headline,17,health,2,Hindi,5,Hindu,1,history,1,HIV/AIDS,1,holi,1,http://blogsinmedia.com,1,India,6,Influencer,2,jaunpur,2,jihad,1,jinn,1,karonda,1,Kashi naresh,1,love marriage,2,Lungs cancer,2,Maharashtra,2,mahila jagat,34,Mantra,1,media marketting,1,memories,1,Mumbai,2,naturopathy,1,online marketing,1,Opposing Views,3,pahalgam,1,parents,2,peace message,60,photo,2,politics,23,popular,1,porn,2,portfolio,3,power Game,1,pratapgarh एस एम् मासूम,1,prayagraj,1,Race chart,1,Religion and Spirituality,61,rizq,1,rose,1,s.m.masoom,10,S.M.MASUM,7,samaj,2,satish kaushik,1,Science,1,shajra,1,shajra sadat,1,Shirdi,1,slut march,1,social issues,53,social media,3,society,57,sport,1,suroor fatima,1,talents,1,tea time,1,Teachings,22,The News International,2,tiger woods,1,vandana gupta,1,Varanasi,1,whatsapp,1,wikileaks,1,women issues,3,world,1,world issues,4,yoga,1,zeeshan zaidi,1,
ltr
item
S.M.MAsoom: हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम की अहादीस (प्रवचन)
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम की अहादीस (प्रवचन)
S.M.MAsoom
https://www.smmasoom.com/2010/04/blog-post_6833.html
https://www.smmasoom.com/
https://www.smmasoom.com/
https://www.smmasoom.com/2010/04/blog-post_6833.html
true
8797138421869493963
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy